New year:नववर्ष पर मां पाटेश्वरी के दर्शन के लिए देवीपाटन मंदिर में लगा रहा भक्तों का तांता - Devipatan संदेश

आपके मुद्दों की बात, क्षेत्र की हर छोटी बड़ी खबर

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9453104428

Post Top Ad


Monday, 1 January 2024

New year:नववर्ष पर मां पाटेश्वरी के दर्शन के लिए देवीपाटन मंदिर में लगा रहा भक्तों का तांता

नववर्ष पर मां पाटेश्वरी के दर्शन के लिए देवीपाटन मंदिर में लगा रहा भक्तों का तांता

बलरामपुर । नववर्ष के प्रथम दिन मां पाटेश्वरी के दर्शन पूजन के लिए शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में पूरें दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सोमवार को सुबह से ही पहुंचे दूरदराज के सैकड़ों श्रद्धालु शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन पहुंच सूर्य कुंड में स्नान करते हुए कतार बद्ध होकर मां पाटेश्वरी का दर्शन पूजन किया। परिवार के सुख समृर्दि के लिए कामना की। महिलाओं की लम्बी लाइन लगी रही। 


मां पाटेश्वरी जी का पूजन उपरांत भक्तों ने देवीपाटन पीठाधीश्वर का भी आशिर्वाद लिया

श्रद्धालुओं के भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा का व्यापक व्यवस्था की गई । जगह जगह यात्रियों के सुविधाओं को लेकर पुलिस तैनात रही।

 देवीपाटन पीठाधीश्वर मिथलेश नाथ योगी ने बताया कि भारी भीड़ को देखते हुए साफ सफाई, सुरक्षा को लेकर पर्याप्त व्यवस्था किये गये है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad