Balrampur News: गन्ना समिति अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा ने दर्ज की शानदार जीत - Devipatan संदेश

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9453104428

Post Top Ad


Thursday, 17 October 2024

Balrampur News: गन्ना समिति अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा ने दर्ज की शानदार जीत

जिले के तीनों समितियां पर भाजपा ने जीता निर्विरोध चुनाव 

प्रभाकर कसौधन 

बलरामपुर। गन्ना समिति के अध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में भाजपा ने जिले में शानदार जीत दर्ज की है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह की अगुवाई में तीनों समितियो पर भाजपा ने निर्विरोध चुनाव जीता है। 
गुरुवार को तुलसी पार्क स्थित अटल भवन कार्यालय पर जीत का जश्न मनाते हुए कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी जाहिर की है।
 जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, अवध क्षेत्र क्षेत्रीय प्रभारी व प्रदेश महामंत्री संजय राय, अवध क्षेत्र गन्ना समिति चुनाव के क्षेत्रीय संयोजक व क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वी जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी के नेतृत्व में गन्ना समिति के अध्यक्ष पद पर भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ाया गया था। जिसमें गन्ना समिति तुलसीपुर के अध्यक्ष पद नीलम सिंह एवं उपाध्यक्ष पद पर राजेंद्र शुक्ला, उतरौला में अध्यक्ष पद पर तोताराम वर्मा व उपाध्यक्ष पद पर संजय यादव तथा बलरामपुर के अध्यक्ष पद पर रजनी सिंह एवं उपाध्यक्ष पद पर रामानंद पाण्डेय को निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि गन्ना समिति अध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में सभी प्रत्याशियों की जीत शानदार है। 
भाजपा पर सभी वर्गों का विश्वास है। गन्ना समिति के हुए चुनाव में सभी मतदाताओं ने भाजपा पर विश्वास जताया है। 
गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर पूर्व मंत्री व सदर विधायक पलटू राम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ,उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ,पूर्व विधायक गैसड़ी शैलेश कुमार सिंह शैलू, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष बलरामपुर धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ,विष्णु देव गुप्ता सहित तमाम भाजपाइयों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी जाहिर की है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad