Balrampur News: महिलाओं के उत्थान को लेकर आयोजित हुआ महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम - Devipatan संदेश

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9453104428

Post Top Ad


Tuesday, 22 October 2024

Balrampur News: महिलाओं के उत्थान को लेकर आयोजित हुआ महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम

बलरामपुर। महिलाओं के उत्थान, नारी संस्कार, बच्चियों के देखभाल को लेकर गायत्री परिवार के द्वारा गायत्री मंदिर तुलसीपुर में महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें विभिन्न जानकारी देते हुए महिलाओं को संकल्प दिलाया गया है। कार्यक्रम में नई महिला मंडल का गठन भी किया गया। जिन्हें नारी जागरूकता ,नारी सशक्तिकरण को लेकर जिम्मेदारी देते हुए उन्हें प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित भी किया गया है। 
कार्यक्रम की शुरुआत गुरु वंदना और प्रेरणादायक गीत "देवियां देश की जाग जाए अगर, युग स्वयं ही बदलता चला जाएगा" से हुई, जिसने माहौल को और भी उत्साही बना दिया।
कार्यक्रम में संस्कार परंपरा पर विशेष जोर देते हुए पल्लवी गुप्ता ने महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि नारी सशक्तिकरण में गर्भ संस्कार जैसे क्रियाकलाप देश में बड़ा बदलाव ला सकता है और हमारे राष्ट्र को फिर से रानी लक्ष्मी बाई, छत्रपति शिवाजी, और गुरु गोबिंद सिंह जैसे महापुरुष दे सकता है।
पुष्प लता मिश्रा ने नारी सशक्तिकरण की आवश्यकता पर गहन विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्त होना सिर्फ समाज के विकास के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र के उज्जवल भविष्य के लिए अनिवार्य है। मिश्रा ने सभी उपस्थित लोगों को मिशन के विचारों से अवगत कराते हुए नारी सशक्तिकरण को समाज में बदलाव का आधार बताया।

90 वर्षीय महिला कोशल्या देवी ने अपने जीवन के बहुमूल्य अनुभवों से सभी को प्रेरित किया। उनके प्रेरणादायक शब्दों ने उपस्थित लोगों में जोश और आत्मविश्वास का संचार किया। कार्यक्रम के दौरान, युगदृष्टा पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के "नर-नारी एक समान" के सिद्धांत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं की भूमिका और उनके सशक्तिकरण के महत्व पर जोर देते हुए संपन्न हुआ, और सभी ने इसे समाज के उत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना। अंत में वरिष्ठ महिलाओं ने अपना कार्यभार अपने नई महिला मंडल की सदस्यों को देते हुए उनका चंदन तिलक कर नए मंडल का गठन किया गया ।

जागरूकता कार्यक्रम में मिसाल बनने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुंदरपती, शीला गुप्ता, प्रेमू शुक्ला, और 90 वर्षीय कौशल्या देवी जैसी नगर की प्रमुख नारियों को फूल-माला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रदीप गोयल , राजीव गोयल , गुलाब चंद्र भारती , सत्यप्रकाश शुक्ल , कन्हैयालाल वर्मा , वरिष्ठ परिव्रजक राम भारती ,मीरा मिश्रा ,मंजू जयसवाल, मीनू गुप्ता,निधि गोयल,तृप्ति गोयल,अंजू शर्मा सहित क्षेत्र की दर्जनों महिलाए मौजूद रही ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad