Balrampur News: संविधान दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम का किया गया आयोजन,बच्चों को दी गई जानकारी - Devipatan संदेश

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9453104428

Post Top Ad


Tuesday, 26 November 2024

Balrampur News: संविधान दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम का किया गया आयोजन,बच्चों को दी गई जानकारी

बलरामपुर। संविधान दिवस के मौके पर जनपद के सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तुलसीपुर के आदिशक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल में संविधान दिवस पर वृहद जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्रों में संविधान दिवस की जानकारी को लेकर चित्रकला  प्रतियोगिता कराया गया।

प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्य डॉ डीपी सिंह ने  छात्रों को जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2015 से पहले 26 नवंबर को कानून दिवस मनाया जाता था। सामाजिक न्याय मंत्रालय द्वारा 19 नवंबर, 2015 को फैसला हुआ कि लोगों को संविधान की महत्त्व को बताने के लिए 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाएगा। इसके बाद 26 नवंबर, 2015 को पहला संविधान दिवस मनाया गया। उस दिन के बाद से लगातार 26 नवंबर को ही संविधान दिवस मनाया जाता है। दरअसल इस दिन 1949 में भारत का संविधान अपनाया गया था। संविधान को बनाने में दो वर्ष, 11 माह और 18 दिन का समय लगा जिसके बाद भारत गणराज्य का संविधान 26 जनवरी 1949 को बनकर तैयार हो गया, लेकिन इसे आधिकारिक तौर पर 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। भारत सरकार ने संविधान लागू होने के 75 वर्ष पूरे होने पर इस वर्ष 2024 की थीम ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’ रखी गई है। इस के अंतर्गत विद्यालय में इस थीम से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश भी प्रधानाचार्य ने दिया। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad