55 लाख कुंतल गन्ना पेराई का लक्ष्य
प्रभाकर कसौधन
बलरामपुर। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तुलसीपुर चीनी मिल ने अपने नवीन पेराई सत्र का शुभारंभ किया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देवीपाटन पीठाधीश्वर मिथलेश नाथ योगी ने मिल अधिकारीयों के साथ नारियल फोड़कर तथा देवीपाटन मंदिर के फार्म से आयी गन्ना को डोंगे में डालकर पेराई का शुभारंभ कराया। इससे पूर्व मिल के इकाई प्रमुख सुधीर कुमार ने अधिकारियों के साथ विधिवत हवन पूजन किया। देवीपाटन मंदिर से गन्ना लदी बैलगाड़ी का भी पूजन किया गया।
मौके पर इकाई प्रमुख सुधीर कुमार ने किसानों से साफ-सुथरा एवं ताजा गन्ने की आपूर्ति करने की अपील की। कहा कि किसानों का गन्ना भुगतान त्वरित किया जायेगा। इसी क्रम में चीनी मिल तुलसीपुर द्वारा 25 से 27 नवम्बर तक क्रय किये गन्ने का भुगतान 74.46 लाख रू० कर दिया गया है। बताया कि इस वर्ष 55 लाख कु० गन्ना पेराई का लक्ष्य रखा गया है। आये हुये अतिथियों का सहा महाप्रबंधक (प्रशा० वा एच.आर.) आशीष प्रताप सिंह ने स्वागत करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार,पूर्व विधायक गैसड़ी शैलेश सिंह शैलू, भाजपा जिलाध्यक्ष, प्रदीप कुमार सिंह, एसडीएम अभय सिंह , चीनी मिल के अधिकारी विजय पाल सिंह - इंजिoहेड, रबिन्द्र जयसवाल वित्तिय हेड, डीपी सिंह-उत्पादन हेड, केन हेड केपी सिंह मौजूद रहे।

