नगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया तुलसीपुर कार्यालय का उद्घाटन - Devipatan संदेश

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9453104428

Post Top Ad


Monday, 27 January 2025

नगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया तुलसीपुर कार्यालय का उद्घाटन

बलरामपुर। नगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा गणतंत्र दिवस पर नगर तुलसीपुर में कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर उद्योग व्यापार मंडल संरक्षक ,चीनी मिल के अधिकारी आशीष सिंह ने कार्यालय का उद्घाटन किया। इससे पूर्व कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। सभी व्पारियों ने भारत माता के जय घोष करते हुए व्यापारी एकता का संकल्प लिया।
 व्यापारीयों को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष रामकुमार कसौधन ने कहा कि नगर उद्योग व्यापार मंडल व्यापारी हित व नगर में अनेक रचनात्मक कार्य के लिए सदैव आगे रहेगा, संविधान द्वारा प्राप्त अधिकारों को हमे लेना है तो अपने कर्तव्यों का पालन भी करना होगा। राष्ट्रहित में कार्य करना ही अपने देश के वीर सपूतो के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 

Youtube पर 👇

 संरक्षक रामजी आर्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश की स्वतंत्रता अनेक महापुरुषों के बलिदान के परिणाम स्वरूप प्राप्त हुई है। हम सबका कर्तव्य है कि स्वतंत्रता अण्छुर  बनाए रखें और व्यापारी हित में कार्य करें। 

Youtube पर देखें 👇

कार्यक्रम के पश्चात महामंत्री श्याम सुंदर ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में हिमांशु जिंदल, प्रदीप मिश्रा, घनश्याम  कसौधन,सन्तोष उर्फ राजू कसौधन MDS रिसार्ट , कृष्णा जायसवाल, अभिषेक शर्मा संगठन महामंत्री संतोष जायसवाल,संगठन मंत्री राहुल शर्मा, सोनू कसौधन,राजकुमार, सकील राईनी,संयुक्त मंत्री नंद गोपाल करुणेश कसौधन, इरफान आलम, मिथिलेश गिरी,कृष्ण कुमार कसौधन उर्फ पप्पू, इमरान राइनी,मंत्री अमित मित्तल  अरविंद यादव,मीडिया प्रभारी दिवाकर कसौधन, अमर त्रिपाठी,सोशल मीडिया योगेंद्र त्रिपाठी,विधि सलाहकार सुरेंद्र जायसवाल अमित अग्रवाल सत्य प्रकाश अनूप कसौधन प्रदीप जायसवाल शरद चंद्र गुप्ता अरुण गोयल मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad