Balrampur News: स्वास्थ्य टीम के प्रयास से टूटी भ्रांतियां, टीकाकरण न करा रहे बच्चों का हुआ टीकाकरण - Devipatan संदेश

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9453104428

Post Top Ad


Saturday, 26 April 2025

Balrampur News: स्वास्थ्य टीम के प्रयास से टूटी भ्रांतियां, टीकाकरण न करा रहे बच्चों का हुआ टीकाकरण

नन्हे बच्चों को मिला टीकाकरण का सुरक्षा कवच

प्रभाकर कसौधन 

तुलसीपुर क्षेत्र के ग्राम पटोहाकोट में टीकाकरण को लेकर फैली भ्रांतियों के चलते कई परिवार अपने बच्चों का टीकाकरण कराने से पीछे हट रहे थे। जब इस मामले की जानकारी स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. विकल्प मिश्रा को मिली, तो उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ गांव का दौरा किया।


डॉ. मिश्रा ने ग्रामीणों को टीकाकरण के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया और उनकी शंकाओं का समाधान किया। साथ ही संचारी रोग नियंत्रण, महिला स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव और आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड योजना से संबंधित जानकारियां भी दीं।


टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए सब सेंटर बेला में विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में ग्राम प्रधान, राशन डीलर, बीएमसी राजेश कुमार, बीसीपीएम अमरेंद्र सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अश्वनी, एएनएम नीतू, आशा संगिनी किरण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनीता सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व ग्रामवासी उपस्थित रहे। गांव के करीब 50 लोगों बैठक में शामिल हुए। ग्रामीणों को समझाने बुझाने के उपरांत टीकाकरण कराने को राजी हुए। 


पटोहाकोट गांव में 17 बच्चे ऐसे थे जिनका टीकाकरण नहीं हुआ था। बैठक और जागरूकता के प्रयासों के बाद 9 बच्चों का तत्काल टीकाकरण कराया गया। इस कार्य में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनीता और आशा संगिनी किरण कुमारी का विशेष योगदान रहा।

स्वास्थ्य विभाग की टीम शेष बच्चों के टीकाकरण के लिए लगातार प्रयासरत है, ताकि सभी बच्चों को आवश्यक सुरक्षा कवच प्रदान किया जा सके।


  तुलसीपुर स्वास्थ्य अधीक्षक डॉक्टर विकल्प मिश्रा ने बताया कि गांव में मिथक के वजह से कुछ लोग अपने बच्चों का टीकाकरण नहीं कर रहे थे। मामले की सूचना मिलते ही ग्रामीणों को जागरूक किया गया। टीकाकरण को लेकर उन्हें विभिन्न जानकारी दी गई। 9 बच्चों का मौके पर ही टीकाकरण कराया गया है।अन्य बच्चों का भी टीकाकरण कराया जा रहा है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad