Balrampur News:मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर,विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की सूची में शामिल - Devipatan संदेश

आपके मुद्दों की बात, क्षेत्र की हर छोटी बड़ी खबर

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9453104428

Post Top Ad


Friday, 16 May 2025

Balrampur News:मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर,विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की सूची में शामिल

बलरामपुर। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा मान्यता देते हुए इसे उच्च शिक्षा संस्थानों के रूप में उसकी सूची में शामिल कर लिया गया है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के संयुक्त सचिव डॉ अमोल एम.अंधारे ने मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को जारी पत्र में यह जानकारी दी है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के संयुक्त सचिव ने पत्र में लिखा है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 8 -11 - 2023 को स्थापित और 13.8.2024 को अधिसूचित मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त उच्च शिक्षा संस्थानों की सूची में शामिल किया गया है। इस सूची में शामिल होने के बाद विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा प्रदत्त सभी अधिकार मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय,बलरामपुर को प्राप्त होंगे। इस सूची में शामिल होने के बाद मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के दिशा निर्देशों और नियमों का पालन करना होगा। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय,बलरामपुर को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की सूची में शामिल किए जाने पर देवीपाटन मंडल के शिक्षाविदों,प्रबुद्ध जनों और छात्र-छात्राओं ने हर्ष व्यक्त किया है।
मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की सूची में शामिल किए जाने पर कुलपति प्रोफेसर रविशंकर सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए देवीपाटन मंडल के लोगों को बधाई दी है। प्रोफेसर रविशंकर सिंह ने कहा है कि यह विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा के मानदंडों पर सदैव आगे बढ़ने का प्रयास करता रहेगा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने फरवरी 2023 में विधानसभा के बजट सत्र में देवीपाटन मंडल में मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय स्थापित किए जाने की घोषणा की थी। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में जाना जाता है। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की घोषणा के बाद सरकार ने बलरामपुर जनपद के कोयलरा ग्राम में इसे स्थापित करने के लिए जमीन का आवंटन किया जहां आज मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का निर्माण युद्ध स्तर पर जारी है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad