देवीपाटन स्थित ड्रीम
पब्लिक स्कूल में बच्चों के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें सोलर ऊर्जा, ज्वालामुखी, विद्युत उत्पादन को लेकर बच्चों ने प्रदर्शनी लगाई। मुख्य अतिथि प्रभाकर कसौधन वा विद्यालय के प्रबंधक रजनीश गुप्ता ने बच्चों को विभिन्न जानकारी देते हुए बाल मेला वा विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह वर्धन किया। मॉडर्न पब्लिक स्कूल में आयोजित बाल मेला का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिरोज ने फीता काटकर किया। अध्यक्ष प्रतिनिधि ने बाल मेले का भ्रमण कर बच्चों को विभिन्न जानकारी दी।
Balrampur News: चाचा नेहरू को याद कर स्कूलों में मनाया गया बाल दिवस कार्यक्रम
0
November 14, 2024
बलरामपुर। नगर तुलसीपुर व आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में बाल दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया है। क्षेत्र के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में चाचा नेहरू को याद कर उनकी जयंती मनाई गई। स्कूलों में बाल मेला का आयोजन किया गया। बाल मेला को लेकर बच्चों में भारी उत्साह रहा।
नगर तुलसीपुर के आदिशक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल,मॉडर्न पब्लिक स्कूल, सिटी मांटेसरी,राम लखन बैरागी,ड्रीम पब्लिक स्कूल, महात्मा गोपाल दास, पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवीपाटन, तुलसीपुर उत्तरी सहित क्षेत्र के सभी शैक्षिक संस्थानों में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद कर उनकी जयंती मनाई गई। चाचा नेहरू के बारे में बच्चों को बताया गया। बच्चों को बाल दिवस के महत्व को लेकर जानकारी दी गई। स्कूलों में वृहद रूप से बाल मेला का आयोजन किया गया।
